24 घंटे में हो जाएगा साफ, बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, आने वाली है ये रिपोर्ट

Rahul Jadaun 07 Feb 2025 09:43: PM 1 Mins
24 घंटे में हो जाएगा साफ, बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, आने वाली है ये रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारत से सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, ये अगले 24 घंटे पर निर्भर करता है. क्योंकि BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुमराह का स्कैनकिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आएगी. जिसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्पेशलिस्ट अजीत अगरकर को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे, बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी पर टीम के साथ जाएंगे या नहीं ये सब इसी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

फिलहाल इस तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में तो शामिल किया गया है. बुमराह को लेकर भारतीय टीम बिल्कुल भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि खबरें सामने आ रही हैं कि बुमराह की रिपोर्ट न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन स्काउटन के साथ भी शेयर की जा सकती है. हो सकता है कि इस मामले में उनकी राय भी ली जाए. क्योंकि जब जनवली में बुमराह का पहला स्कैन कराया गया था, तो रिपोर्ट डॉ. रोवन के साथ शेयर की गई थी. इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रिपोर्ट को न्यूजीलैं के डॉक्टर से साझा किया जा सकता है.

18 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान किया गया था. जिसमें चोटिल बुमराह को भी शामिल किया गया था. उम्मीद थी कि सीरीज शुरू होने से पहले गेंदबाज की चोट ठीक हो जाएगी. हालांकि बुमराह के बैकअप के तौर पर अर्शदीप सिंह को रखा गया था. और हाल ही में फिरकी गैंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को चोट लगी थी. पांचवे मुकाबले में उन्हें बैक इंजरी हुई थी. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्हें आराम दिया गया था. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में बुमराह को शामिल किया गया है. लेकिन अभी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी को पहला मुकाबला

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेलेगी. जहां वो दुबई इंटरनेशनल स्टेडिय में जीत का इरादा लेकर उतरेगी, इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ भारत का महामुकाबला होना है. और फिर 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम लीग मैच होगा.

icc champions trophy icc champions trophy 2025 champions trophy jasprit bumrah

Recent News