पति के सामने चाकू की नोक पर महिला का गैंगरेप! पुलिस ने नदीम, दानिस और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Amanat Ansari 19 Feb 2025 06:28: PM 1 Mins
पति के सामने चाकू की नोक पर महिला का गैंगरेप! पुलिस ने नदीम, दानिस और एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुप्पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तीन मुस्लिम लड़कों ने मिलकर पति के सामने ही एक महिला का यौन शोषण किया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीन आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया है. तीनों आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, हालांकि उसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है. सूचने मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि 27 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के सामने बिहार के रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के सहित तीन युवकों ने यौन शोषण किया. दावा किया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ फैक्ट्री में नौकरी की तलाश में आई थी. जहां आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसका यौन सोषण किया और चुप रहने की धमकी दी.

वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात महिला अपने तीन साल के बच्चे और पति के साथ यहां काम की तलाश में पहुंची थी, लेकिन उसे पता नहीं था कि कहां जाना है. इस दौरान उनकी मुलाकत आरोपी तीन युवकों से हुई. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उनसे कहा कि वे उन्हें ठहरने के लिए जगह मुहैया कराएंगे और कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी भी दिलाएंगे.

वहीं आरोपियों से आश्वासन मिलने के बाद महिला पति और बच्चे के साथ लक्ष्मी नगर स्थित आरपियों के घर पहुंच गई. जहां आरोपियों ने उसके पति पर चाकू तान कर उसका यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया. हालांकि पीड़िता डरी नहीं और परिवार के साथ ही उत्तरी अखिल महिला पुलिस स्टेशन पहुंच कर रिपोर्ट लिखवाई.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नदीम, मोहम्मद दानिस और एक 17 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच करने में जुट गई है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही जा रही है. तीनों बिहार का बताया जा रहा है.

Tamil Nadu Tiruppur Gang Rape Tamil Nadu Gang Rape Tiruppur Gang Rape

Recent News