नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 14 फरवरी को होने वाला है, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाइंट्स के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में स्मृति मांधना मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेंगी, तो वहीं गुजरात की कप्तान एशले गार्डनर चैंपियन को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.
गुजरात की गेंजबाजी है दमदार
एशले के नेतृत्व वाली गुजरात टीम की गेंदबाजी काफी अच्छी मानी जाती है. गुजरात जायंट्स के पास बेथ मूनी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड और हरलीन देओल जैसी स्टार प्लेयर हैं, अगर पिछले सीजन की बात करें तो एशले गार्डनर चौथी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं, इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित करने वाले प्रदर्शन किया था. गुजरात की गेंदबाजी इकाई की अगुआई भारतीय जोड़ी मेघना सिंह शबनम शकील करेगी. हलांकि पिछले सेशन में गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी.
RCB के लिए जो कोहली नहीं कर सके वो स्मृति ने कर दिखाया
अगर IPL की बात करें तो RCB अभी तक एक खिताब के लिए तरस रही है, विराट कोहली टीम के साथ शुरूआत से जुड़े हुए हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिता चुके हैं. लेकिन अभी तक बेंगलुरु को IPL का खिताब नहीं जिता सके हैं. लेकिन दूसरी तरफ स्मृति मांधना ने दूसरे सीजन में ही बेंगलुरु को खिताब दिला दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात क बीच इस सीजन का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरूआत शाम 7.30 बजे होगी.
गुजरात जायंट्स की पूरी टीम: एशले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देयोल, प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सैचरे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना जॉय, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनक्स, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल,