उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती के एक आरोपी का 5 सितंबर को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. जवाबी गोलीबारी में आरोपी नहीं रहा. इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद इस मामले ने राजनीतिक रुप ले लिया. अब इस एनकाउंटर पर काफी सवाल उठ रहे हैं. आज सीएम योगी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया था. अखिलेश यादव के बयान का जवाब दिया.
आज सीएम योगी ने अंबेडकर नगर में एक जनसभा को संबोधित किया और सुल्तानपुर एनकाउंटर पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'सपा सरकार में जितना बड़ा गुंडा उसका उतना बड़ा ओहदा होता था. आपसी मुठभेड़ में डकैत मारा जाता है तो सपा को बुरा लगता है. उनको नहीं पता था कि जनता अंगड़ाई लेगी. यह गुंडे और माफिया एक-एक करके यमलोक की यात्रा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे और जनता-जनार्दन के साथ अन्याय का हिसाब चुकता होगा.
इतना ही नहीं सीएम योगी ने तो ये भी कहा कि सत्ता तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं. जो लोग सत्ता को अपनी जागीर समझते थे. वे अब सत्ता में वापस आने के लिए अराजकता पैदा करने की साजिश रच रहे हैं. सरकार चलाने के लिए जज्बा चाहिए, दिल चाहिए और दिमाग भी चाहिए. क्योंकि “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के संरक्षण में पलने वाले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे. उस समय अंबेडकरनगर में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष और टांडा निवासी हमारे प्रमुख कार्यकर्ता की हत्या हुई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. तब भी में आंदोलन करने के लिए यहां आया था.
दरअसल मुख्यमंत्री ने अंबेडकरनगर में 1,231 करोड़ रुपये की लागत वाली 6,778 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किय़ा. योगी बोले यूपी में बेटी का सम्मान और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. सपा ने बेटियों की सुरक्षा को नहीं समझा, आज यूपी में अपराधियों का अंत हो रहा है, जो बचे हैं वो अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. अंबेडकरनगर की धरती ऋषि-मुनियों की धरती है, अयोध्या प्रांत की धरती है. कई ऋषि-मुनियों ने अपनी साधना से इस धरती को पवित्र किया है.
बता दें कि अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था. इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और ‘जात’ देखकर जान ली गई.