ओम प्रकाश वर्मा. धौलपुर बसईनवाब कस्वे में मनिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी. इस दरमियान युवक कार की टक्कर से करीब 20 फीट तक हवा में उछल कर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

दरअसल नगला हरलाल गांव निवासी दरब सिंह पुत्र भगवान सिंह जाटव पैदल अपने घर लौट रहा था. तभी गांव के निकट ही उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.

वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से भाग खड़ा हुआ. तभी पास में ही मौजूद दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने युवक को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है.