मीरजापुर: विधायक की पत्नी को नही मालूम है देश के प्रधानमंत्री का नाम

Global Bharat 10 Aug 2022 12:00: AM 1 Mins

स्कूल मत बनवाइये नेत्री साहब ! अपने नेत्र को थोड़ा किताब की तरफ ले जाइये, क्योकि बच्चों से पहले आपको पढ़ने की जरूरत है। चुनाव जीतेंगे तो गांव में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे, इतना मजबूत करेंगे कि आप को खुद नहीं मालूम रहेगा कि देश के प्रधानमंत्री कौन है और देश के मुख्यमंत्री कौन हैं। मतलब यह बताइए कि विधायक की पत्नी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं और गांव में शिक्षा और अस्पताल बनवा रही है, लेकिन यही नहीं मालूम है कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं। यह अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी सिंह है। शिक्षा बीए पास है। चुनाव लड़ रही है, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम है कि देश का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है, और सूबे का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है। कहने को तो यह विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी सिंह है। राजगढ़ ब्लॉक के वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ रही है। इनका भौकाल ऐसा है कि बड़े बड़े लोग इनके आगे पानी भरते है। विधायक की पत्नी से नामांकन करने के बाद जब पत्रकारों ने पूछा कि आप चुनाव लड़ रही है। चुनाव जीतने के बाद आप का क्या मुद्दा रहेगा, उन्होंने बड़ी चाव से कहा कि अगर हम चुनाव जीतेंगे तो गांव की स्कूल और गांव में अस्पताल बनवाएंगे। कड़ी जब आगे बढ़ी तो पत्रकारों ने सवाल पूछा कि देश के प्रधानमंत्री और देश के मुख्यमंत्री का नाम क्या है तो विधायक की पत्नी मुस्कुराने लगी। फिर उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि पंचायतीराज मंत्री का क्या नाम है, इस पर भी विधायक की पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिर चुनाव में इतना जोरों शोरों से प्रचार करने वाली विधायक की पत्नी को जब यह नहीं मालूम है, कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं? और देश के मुख्यमंत्री कौन है तो वह विकास कार्य क्या करेगी। फिलहाल विधायक की पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

Recent News