सेंसर बोर्ड ने अगर इन वेब सीरीज पर पाबंदी लगाई होती तो रणवीर ओछी हरकत करने की हिम्मत ना जुटा पाता!

Rahul Jadaun 12 Feb 2025 08:45: PM 2 Mins
सेंसर बोर्ड ने अगर इन वेब सीरीज पर पाबंदी लगाई होती तो रणवीर ओछी हरकत करने की हिम्मत ना जुटा पाता!

Controversial Web Series: रणवीर इलाहाबादिया के गंदे कमेंट्स पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. आम लोगों से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक ऐसे शो पर पाबंदी लगाने की वकालात कर चुके हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि 10 ऐसी वेब सीरीज भी हैं, जो अगर ना आई होतीं, या फिर सरकार या सेंसर बोर्ड ने उन पर पाबंदी लगाई होती तो शायद रणवीर ऐसी ओछी हरकत करने की हिम्मत ही ना जुटा पाते. आज ऐसी ही 10 वेब सीरीज के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जहां गंदा कंटेंट भर-भर कर दिया हुआ है. इनमें से कुछ को तो सॉफ्ट पोर्न तक का दर्जा दिया जा चुका है.

गंदी बात (Gandi Baat): इस लिस्ट की पहली वेब सीरीज है गंदी बात. ALT बालाजी की इस वेब सीरीज के अभी तक कई सीजन आ चुके हैं, जिनमें न्यूडिटी भर-भर कर दिखाई गई है. कई बार इस वेब सीरीज पर विवाद भी हो चुका है. लोगों ने बैन करने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई.

रागिनी एमएमएस (Ragini MMS): रागिनी एमएमएस भी ALT बालाजी की ही वेब सीरीज है. इसमें डर के साथ-साथ बोल्डनेस भी काफी दिखी गई है. इसे लेकर भी काफी वबाव मचा था लेकिन अभी तक ये वेब सीरीज ओटीटी पर मौजूद है.

स्पोटलाईट (Spotlight): स्पोटलाईट एक ऐसी वेब सीरीजी है, जिसे विक्रम भट्ट ने बनाया है, अभी तक इसके दो सीजन आ चुके हैं. इसके अंदर ग्लैमर की दुनिया के ब्लैक साइड को दिखाया गया है.

माया (Maaya): माया वेब सीरीज को भी विक्रम भट्ट ने ही बनाया है. माया पूरी तरह से एडल्ट वेब सीरीज है, जिसमें बोल्ड दृश्यों की भरमार दिखाई गई है. ये सीरीज अभी भी विक्रम भट्ट के यूट्यूब चैनल ‘वीबी ऑन द वेब’ पर उपलब्ध है.

ट्विस्टेड (Twisted): ट्विस्टेड वेब सीरीज भी विक्रम भट्ट ने ही बनाई है, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा मे बोल्ड सीन दिये गए हैं.

XXX- ALT Balaji: XXX ALT बालाजी की ऐसी वेब सीरीज है जिसमें अडल्ट कंटेंट के अलावा कुछ भी नहीं है. इस वेब सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं. हर सीजन में 6 एपिसोड रखे गए हैं.

सेक्रेड गेम्स (Sacred Game): सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज काफी हिट हुई थी. इसमें मुख्य किरदार सेफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था, लोगों ने इसकी स्टोरी तो अच्छी बताई थी, लेकिन इस वेब सीरीज में भी गालियों और न्यूडिटी की भरमार है. इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था.

मिर्ज़ापुर (Mirzapur): वेब सीरीज के बाजार में मिर्जापुर अपना अलग ही मुकाम बना चुकी है. इसके हर किरदार को लोगों ने काफी सराहा भी है. लेकिन इस वेब सीरीज में भी हिंसा, बोल्डनेस और गालियों की भरमार है.

लस्ट स्टोरीज (lust story): लस्ट स्टोरीज एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसे कई डायरेक्सर्स ने मिलकर बनाया है, जिसमें अनुराग कश्यप, करण जोहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी शामिल हैं. इस सीरीज में भी काफी ज्यादा बोल्डनेस दिखाई गई है.

10- देव डीडी (Dev DD): देव डीडी एकता कपूर की बेव सीरीज है. जिसका निर्माण ALT बालाजी ने किया है. देव डीडी को देवदास का लेडी वर्जन बी कहा जाता है. लेकिन इसमें भी काफी बोल्ड सीन हैं.

अगर सरकार ने इस तरह की वेब सीरीज पर पहले ही सेंसर की कैंची चलवाई होती तो आज रणवीर का ऐसा बयान कभी नहीं आता और ना ही पॉडकास्ट या कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले लोग सेलिब्रिटी बनते.

Controversial Web Series Apurva Makhija Rebel Kid Ranveer Allahabadia

Recent News