Indian Adult Web Series: बच्चों को गलती से भी नहीं देखने दे ये 10 वेबसीरीज...

Rahul Jadaun 17 Mar 2025 03:58: PM 3 Mins
Indian Adult Web Series: बच्चों को गलती से भी नहीं देखने दे ये 10 वेबसीरीज...

नई दिल्ली: OTT के आने के बाद वेब सीरीज लगातार बढ़ती जा रही हैं. खास तौर पर ऐसी वेब सीरीज जिनमें अश्लीलता की भरमार है, या फिर कामुक कह सकते हैं. आज हम आपको ऐसी ही 10 वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिनमें अंतरंग दृश्यों की कोई कमी नहीं है. इनमें से कुछ वेब सीरीज को तो लोगों ने सॉफ्ट पोर्न का नाम तक दे डाला है. ऐसे इन कामुक वेबसीरीज से बच्चों को जरूर दूर रखें.

1- इस लिस्ट में पले नंबर पर ''गंदी बात'' (Gandi Baat) वेब सीरीज का नाम आता है. अब तक इसके कई सारे सीजन रिलीज हो चुके हैं. और सारे सीटन काफी ज्यादा हिट हुए हैं. गंदी बात का निर्माण एकता कपूर की कंपनी ALT बालाजी ने किया है. इस वेब सीरीज के एक भी पार्ट को आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं. इसकी बोल्ड और न्यूडिटी की वजह से ही लोगों ने गंदी बात को सॉफ्ट पोर्न तक कह दिया था.

2- चरमसुख (Charam sukh): दूसरे नंबर पर नाम आता है ''चरम सुख'' वेब सीरीज का, इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिसके नाम में ही चरम सुख का जिक्र हो रहा हो, उसके अंदर कंटेंट कैसा होगा? चरमसुख को उल्लू एप पर स्ट्रीम किया गया है. इस वेब सीरीज के भी कई सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं. हर सीजन में पिछले सीजन से ज्यादा अश्लीलता परोसी गई है. इस वेब सीरीज को गलती से भी परिवार के बीच में देखने की कोशिश ना करें. इसकी न्यूडिटी की वजह से इसे सिर्फ अकेले में ही देखा जा सकता है.

3- स्पोटलाईट (Spotlight): स्पोटलाईट एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें ग्लैमर की दुनिया के काले सच को दिखाया गया है. इस वेब सीरीज में भी बोल्ड सीन की भरमार देखी जा सकती है, इसका निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है. अब तक स्पोटलाईट के 2 सीजन आ चुके हैं.

4- माया (Maaya): माया वेब सीरीज भी पूरी तरह से अडल्ट वेब सीरीज है. इसमें कई सारे अंतरंग दृश्य हैं... माया का निर्माण भी विक्रम भट्ट ने ही किया है. एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने वेब सीरीज में खूब सारे हॉट सीन्स दिये हैं. इसमें बोल्डनेस की सारी हदों को पार कर दिया गया है. ये सीरीज विक्रम के यूट्यूब चैनल ‘वीबी ऑन द वेब’ पर उपलब्ध है।

5- XXX- ALT Balaji: ऑल्ट बालाजी की ये वेब सीरीज भी बेहद बोल्ड और एडल्ट कंटेट से भरी पड़ी है। एकता कपूर के प्रोडक्श में बनी इस सीरीज ने गंदी बात को भी पीछे छोड़ दिया है. इस वेब सीरीज में अलग-लग कहानियां रखी गई हैं. जिनमें कई सारे न्यूड सीन देखे जा सकते हैं. अब तक XXX के कुल 2 सीजन सामने आ चुके हैं. और दोनों ही सीजन में अश्लील कंटेंट पूरी तरह भरा हुआ है.

6- मस्‍तराम (Mastram): मस्तराम MX प्लेयर के ओटीटी की ऑरिजनल वेब सीरीज है. ये 2020 में रिलीज की गई थी. मस्तराम की कहानी एक लेखक के ऊपर बेस्ड है, जो गंदी कहानियों की किताब लिखता है. इसके कई सारे पार्ट हैं. और हर पार्ट में जमकर हॉट सीन्स दिखाए गए हैं. कुल मिला कर इस वेब सीरीज को भी आप अकेले में ही देख सकते हैं.

7- सेक्रेड गेम्स (Sacred game): सेक्रेड गेम्स एक ऐसी वेब सीरीज है जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी.. अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने इसका डायरेक्शन किया था. लेकिन इस वेब सीरीज में भी कई न्यूड सीन थे. इसके साथ ही कई सारे गालियों वाले डॉयलॉग भी आपको सेक्रेड गेम्स में देखने को मिल सकते हैं.

8- कविता भाभी (Kavita Bhabhi): उल्लू एप पर मौजूद ये वेब सीरीज बोल्ड कंटेंट से भरी पड़ी है. इस सीरीज के अंदर एक ऐसी महिला की कहानी है जो लोगों को फोन पर अपनी इंटीमेंसी की कहानियां सुनाती है. इस सीरीज के अंदर कई सारे एक्टर्स के बोल्ड सीन मौजूद हैं.

9- बेकाबू (Bekaboo): बेकाबू वेब सीरीज का निर्माण ऑल्‍ट बालाजी ने किया है. इस ये एक सस्पेंस थ्रिलर, एक्शन वेब सीरीज है. इसमें जिसना सस्पेंस है उतना ही ज्यादा रोमांस भी देखने को मिलता है.

10- रागिनी एमएमएस रिटर्न्स (Ragini MMS Return): रागिनी एमएमएस रिटर्न काफी ज्यादा फेमस वेब सीरीज है. इसमें हॉरर के साथ रोमांस भी जमकर देखने को मिलता है. अगर इसके पहले पार्ट के साथ तुलना की जाए तो इस पार्ट में पिछले भागों से भी ज्यादा रोमांस देखने को मिलता है. कुल मिला कर ये वेब सीरीज बोल्डनेस और सेक्स से भरी पड़ी है. अगर आप इन वेब सीरीज में से किसी को भी देखना चाहते हैं तो अकेले में ही देखें. क्योंकि इनके अंदर जो बोल्डनेस है उसे परिवार के साथ देखना संभव नहीं है.

Spotlight Maaya XXX- ALT Balaji Mastram Sacred game

Recent News