पटना: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है. मुख्य आरोपी रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री की पूछताछ में किए गए चौंकाने वाले खुलासों के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. पहले ही दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है. अब ED और SVU की जांच में 15 और IAS अधिकारियों के नाम सामने आए हैं.
खुलासे क्या हैं?
यह घोटाला बिहार में विभिन्न विभागों के टेंडरों से जुड़ा है. ED ने रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी सबूत जुटाए हैं. मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही और बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है. प्रशासनिक स्तर पर इस खुलासे से भारी बेचैनी है. आगे की जांच जारी है.