यूपी में पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ा, योगी कैबिनेट में 23 अहम फैसले मंजूर

Amanat Ansari 15 Sep 2026 08:45 PM 1 Mins
यूपी में पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ा, योगी कैबिनेट में 23 अहम फैसले मंजूर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई. इनमें प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला सबसे खास है. प्रदेश के 27 हजार से अधिक पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता रोजाना 500 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है. यह चौथी बार है जब योगी सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाया है.

ये फैसले प्रदेश के विभिन्न वर्गों को राहत देने और विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के तहत पीआरडी जवानों और उनके परिजनों को सालाना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा.

इसके लिए प्रतिवर्ष करीब 9.34 करोड़ रुपए खर्च होंगे. कैबिनेट ने मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का भी फैसला लिया. यह प्लांट गन्ना, मक्का और धान से एथेनॉल बनाएगा और साल में 11 महीने चलेगा. करीब 200 करोड़ की लागत वाले इस प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में...

  • यूपी खिलौना विनिर्माण नीति को मंजूरी
  • चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित करने का संशोधित प्रस्ताव
  • किराए के मकान पर स्टांप ड्यूटी में भारी छूट (अब सिर्फ 1 हजार रुपए)
  • अलीगढ़ में सांई ग्लोबल यूनिवर्सिटी को आशय पत्र
  • परिवहन विभाग में अग्निवीरों को उम्र सीमा में छूट

Yogi Cabinet meeting Yogi Cabinet decisions UP Cabinet meeting Yogi government

Recent News