लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल! अरशद ने ब्लेड से काट दी मां और 4 बहनों की नसें, वीडियो जारी कर कबूला जुर्म

Global Bharat 01 Jan 2025 01:52: PM 4 Mins
लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल! अरशद ने ब्लेड से काट दी मां और 4 बहनों की नसें, वीडियो जारी कर कबूला जुर्म

लखनऊ: लखनऊ में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान (24) अरशद के तौर पर हुई है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र में होटल शरणजीत में यह जघन्य हत्याएं हुई. मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और उनकी मां अस्मा के रूप में हुई है.

होटल अधिकारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि हमें नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच शव मिले हैं. स्थानीय पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची.

उन्होंने कहा कि आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक समस्याओं के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी. आगे की जांच जारी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगरा के कुबेरपुर के टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया है.

अरशद ने पहले अपनी मां और फिर अपनी चार बहनों की नसें ब्लेड से काट दीं. घटना को अंजाम तब दिया गया जब वे सो रही थीं. होटल कर्मियों के मुताबिक उन्होंने किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनी थी. पुलिस ने फोरेंसिक टीमों के साथ मिलकर अपराध स्थल को सील कर दिया है और सबूत एकत्र किया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया. 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. इस दौरान युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है. लखनऊ डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि पहली जनवरी को नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले हैं. तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची. वहां से एक अरशद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वह आगरा का रहने वाला है.

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि परिवारिक कलह के चलते अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी है. अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. लखनऊ के एक होटल में आगरा के रहने वाले युवक ने मां और चार बहनों की हत्या कर दी. नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं. सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया.

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है. इस दौरान युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने कहा कि मेरा नाम अरशद है. आज बस्ती वालों की वजह से मजबूरी में हमने यह कदम उठाया. अपने हाथों से मां और बहन को मारा है. इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं. हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए. हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी.

10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए. योगी जी से ये निवेदन है कि इन जैसे मुसलमानों को नहीं छोड़ें, पूरी बस्ती मौत की जिम्मेदार है. मौत के जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम खान, ड्राइवर, अहमद, अजहर और उसके और रिश्तेदार हैं, जो लड़कियों को बेचते हैं. इन लोगों का प्लान था कि हम लोगों को जेल पहुंचाकर हमारी बहनों को बेचेंगे. हम ये नहीं चाहते थे. बहुत लोगों से हमने मदद मांगी लेकिन किसी ने हमारी सुनी नहीं.

हम बदायूं के रहने वाले हैं. हमारी ताई के पास सन 47 तक का प्रूफ मिल जाएगा. हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बांग्लादेशी हैं. लेकिन बदायूं में रहने वाली हमारी ताई के पास सब कुछ मिल जाएगा. हम बस्ती वालों से तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे. मंदिर बनाना चाहते थे, बहुत लोगों से मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुनी. आगे कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी हर मुसलमान एक जैसा नहीं होता है. हिंदुस्तान के अंदर फिर किसी परिवार को ऐसा नहीं करना पड़े. जीते जी नहीं तो मरने के बाद इंसाफ दे दीजिए.

उसने आगे वीडियो में कहा कि मेरे घर में मंदिर बनना चाहिए. घर का समान अनाथ आश्रम में दे दें. जो हमारी बहनों ने बड़े प्यार से सजाया था. बाप के साथ मिलकर बहनों को मारा है. न जाने कितने गरीब लोगों की बेटियां इन लोगों ने उठाकर बेच दी. हमारे पास जमीन के कागज भी हैं. उसने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उस घर को किसी के कब्जे में न जाने दें. वहां मंदिर ही बने. आपकी मर्जी है जलाओ या दफनाओ. इनको बेरहमी से मैंने मारा है. यह मुस्लिम पता नहीं कहां से आ गए है. हाथ जोड़ के विनती है कि हमें इंसाफ दिलाओ.

lucknow lucknow murder man killed his mother lucknow news

Description of the author

Recent News