बिहार पासपोर्ट घोटाला: 31 अफगान नागरिकों ने बिहार के पते पर बनवा लिए भारतीय पासपोर्ट, जांच शुरू

Amanat Ansari 30 Sep 2026 06:40 PM 1 Mins
बिहार पासपोर्ट घोटाला: 31 अफगान नागरिकों ने बिहार के पते पर बनवा लिए भारतीय पासपोर्ट, जांच शुरू

पटना: बिहार में बड़ा पासपोर्ट घोटाला सामने आया है. 31 अफगानी नागरिकों ने राज्य के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिए. इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पासपोर्ट पटना के पते पर और एक का दरभंगा के पते पर जारी हुए. इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की जानकारी मिली है.

विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है. संबंधित जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और एसएसपी-एसपी को मामले की गहन जांच करने तथा रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को विधि-सम्मत कार्रवाई करने को भी कहा गया है.

पुलिस यह जांच कर रही है कि इन विदेशी नागरिकों ने बिहार का पता कैसे हासिल किया और पासपोर्ट बनवाने के दौरान किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. पासपोर्ट आवेदन, पते से जुड़े दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई या नहीं.

Bihar News Bihar Crime Bihar Passport Scam Afghan National

Recent News