370 करोड़ की संपत्ति, पिता राज्यसभा सांसद और अंबानी से करीबी कनेक्शन... कौन हैं अखिलेश के धनराज नथवानी?

Global Bharat 30 Sep 2026 10:51 PM 1 Mins
370 करोड़ की संपत्ति, पिता राज्यसभा सांसद और अंबानी से करीबी कनेक्शन... कौन हैं अखिलेश के धनराज नथवानी?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी का नाम सामने आते ही सियासी हलकों के साथ-साथ उनकी संपत्ति और कारोबारी कनेक्शन भी चर्चा में हैं. अखिलेश यादव ने धनराज नथवानी को राज्यसभा का टिकट दिया है. 30 सितंबर को उन्होंने लखनऊ में नामांकन भी दाखिल किया.

धनराज नथवानी की ओर से दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी चल संपत्ति करीब 77.75 करोड़ रुपये है. इसमें बैंक जमा, बॉन्ड, डिबेंचर, इक्विटी शेयर, म्यूचुअल फंड, बीमा और निवेश शामिल हैं. उनके पास करीब 1.62 करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी भी घोषित है. उनकी पत्नी भूमि धनराज नथवानी की चल संपत्ति इससे कहीं ज्यादा, करीब 211.10 करोड़ रुपये बताई गई है. दोनों की घोषित पारिवारिक संपत्ति 370 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है.

धनराज की सालाना आय भी चर्चा में है. हलफनामे के अनुसार आकलन वर्ष 2026-27 में उनकी आय करीब 19.61 करोड़ रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी की आय करीब 1.48 करोड़ रुपये घोषित हुई.

धनराज नथवानी का नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज से लंबे समय से जुड़ा रहा है. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ग्रुप प्रेसिडेंट और रिलायंस से जुड़ी कई कंपनियों में जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. उन्हें अंबानी परिवार के करीबी लोगों में गिना जाता है.

उनके पिता परिमल नथवानी भी रिलायंस से जुड़े वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी और राज्यसभा सांसद हैं. झारखंड से राज्यसभा के लिए फिर चुने गए हैं. ADR के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उनके पास भी करोड़ों रुपये की घोषित संपत्ति है.

यानी अखिलेश यादव के इस राज्यसभा दांव में सिर्फ एक कारोबारी नाम नहीं, बल्कि रिलायंस से जुड़ा एक चर्चित कॉरपोरेट परिवार भी सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है.

Dhanraj Nathwani Akhilesh Yadav Rajya Sabha Election Mukesh Ambani Parimal Nathwani

Description of the author

Recent News