इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा की शानदार जीत! मान सिंह यादव ने बीजेपी के अशोक को 27 हजार वोटों से हराया

Amanat Ansari 28 Oct 2026 08:23 PM 1 Mins
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा की शानदार जीत! मान सिंह यादव ने बीजेपी के अशोक को 27 हजार वोटों से हराया

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का नतीजा बुधवार को सामने आ गया. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को भारी मतों से पराजित कर जीत दर्ज की.

डॉ. मान सिंह यादव को कुल 60,358 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 32,695 वोट ही हासिल हो सके. दोनों के बीच मतों का अंतर 27,663 रहा. कुल 1,09,482 मतपत्रों की गणना हुई, जिनमें 9,596 मत अस्वीकृत घोषित किए गए.

अन्य प्रत्याशियों के वोट

  • शिवशंकर पटेल- 3,949
  • दीपक कुमार द्विवेदी – 609
  • विष्णु कुमार- 309
  • सारिका- 309
  • देवेश कुमार सिंह- 168
  • सत्य चन्द्र दुबे- 254
  • केशव कान्त शर्मा- 251 
  • अन्य प्रत्याशियों को नाममात्र वोट मिले.

मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित किया गया. वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा की जीत के दौरान कुछ विवाद भी हुए थे, जहां प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने परिणाम घोषणा में देरी का आरोप लगाया था. सपा के लिए यह जीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि स्नातक सीटों पर पार्टी ने अच्छी पकड़ दिखाई है.

Recent News