1 अक्टूबर को केरल-कर्नाटक से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Amanat Ansari 30 Sep 2026 09:07 PM 1 Mins
1 अक्टूबर को केरल-कर्नाटक से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार 1 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मानसून की वापसी के बीच दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. केरल व माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी छिटपुट बारिश का अनुमान है. केरल, रायलसीमा, तमिलनाडु में आकाशीय बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में भी थंडरस्टॉर्म के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं की आशंका है.

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है. भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है. मानसून की वापसी उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत से हो रही है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर में अभी सक्रिय बारिश का दौर जारी है.

Heavy rain thunderstorms monsoon weather news weather update

Recent News