9 साल की अमायरा की स्कूल में मौत: नई CCTV फुटेज में खुलासा, स्कूल मालिक, प्रिंसीपल और टीचर पर केस

Amanat Ansari 09 Jul 2026 08:31: PM 1 Mins
9 साल की अमायरा की स्कूल में मौत: नई CCTV फुटेज में खुलासा, स्कूल मालिक, प्रिंसीपल और टीचर पर केस

जयपुर: राजस्थान की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने शिक्षा व्यवस्था की कमियों को फिर से उजागर कर दिया है. नीरजा मोदी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की स्कूल परिसर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला अब नई CCTV फुटेज के साथ सुर्खियों में है.

नवंबर 2025 में हुई इस घटना में नई क्लासरूम CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें घटना से ठीक पहले की घटनाक्रम दिख रहा है. अमायरा के माता-पिता ने इस फुटेज को जारी करते हुए आरोप लगाया है कि बच्ची को क्लासमेट्स द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था और टीचर ने उसकी मदद की बजाय अनदेखी कर दी.

क्या दिखाती है फुटेज?

अमायरा क्लास में सामान्य रूप से एंट्री करती है, दोस्त से मिलती है और डांस सेशन में शामिल होती है. कुछ बच्चे डिजिटल स्लेट लेकर आते हैं और उसे बार-बार अमायरा की तरफ दिखाते हैं. अमायरा का व्यवहार अचानक बदल जाता है. वह परेशान, असहज और शर्मिंदा नजर आती है. वह क्लास टीचर पूनीता शर्मा के पास कई बार मदद मांगने जाती है, लेकिन टीचर उसे सुनने की बजाय अन्य बच्चों को सुनती रहती है.

अंत में अमायरा क्लास से अकेले भागकर चौथी मंजिल पर जाती है और छलांग लगा देती है. परिवार का आरोप है कि कोई भी टीचर या स्टाफ उसके पीछे नहीं गया और न ही उसे रोका गया. जयपुर पुलिस ने स्कूल ओनर सौरभ मोदी, प्रिंसीपल इंदु दुबे और क्लास टीचर पूनीता शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है.

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आपराधिक लापरवाही का केस दर्ज किया गया है. अमायरा की मां शिवानी ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जांच में देरी हो रही है और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण सही धाराएं नहीं लगाई जा रही हैं. उन्होंने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की सख्त धाराओं की मांग की है.

Amayra death case Neerja Modi School Jaipur school CCTV school bullying

Recent News