अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड बुक्स को किया धराशायी, कर डाला वेरी-वेरी स्पेशल कारनामा

Global Bharat 08 Jul 2024 01:41: PM 3 Mins
अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड बुक्स को किया धराशायी, कर डाला वेरी-वेरी स्पेशल कारनामा

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया. अपना दूसरा ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे अभिषेक ने केवल 46 गेंद पर शतक पूरा किया. अपनी पारी में 23 साल के स्टार बैटर ने 7 चौके और 8 छक्के लगाए. आपको बता दें, T20 इंटरनेशनल में यह भारत की ओर से चौथा सबसे तेज शतक है. क्रिकेट के मैदान पर यूं तो कई रिकॉर्ड बनते हैं लेकिन बहुत कम ही ऐसे मौके आये हैं जब रिकॉर्ड बुक्स के पन्ने पलटने की नौबत आयी हो. दरअसल अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में कुछ ऐसा कारनामा किया जिसके बाद रिकॉर्ड बुक्स के पन्ने पलटने पड़े, ये देखने के लिए क्या इससे पहले ऐसा कुछ किसी ने कभी किया है या नहीं. 

दरअसल स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का दूसरा टी20 मैच खेलते हुए यह कारनामा किया. 23 साल के अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत एक छक्के से किया, फिर अपना अर्धशतक भी एक छक्के से पूरा किया और शतक भी एक छक्के से ही पूरा किया. यह बहुत ही अनोखा और अद्वितीय रिकॉर्ड है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा टी-20 ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपना शतक लगातार तीन छक्का लगार पूरा किया है. अभिषेक जब 82 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाए और अपना शतक पूरा किया और अगली गेंद पर आउट भी हो गए.

23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 46 गेंदों पर शतक जड़ा. उन्होंने इस दौरान 8 छक्के और 7 छक्के लगाए. अभिषेक ने 2024 में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. साल 2024 में अभिषेक शर्मा टी20 में अभी तक 50 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं हाल में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस साल 46 छक्के जड़े हैं. अभिषेक ने 18 मैचों में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया. वहीं रोहित ने 25 मैचों में 46 छक्के उड़ाए हैं. टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली 25 मैचों में 45, शिवम दुबे 25 मैचों में 41, रियान पराग 18 मैचों में 33 जबकि ऋषभ पंत 21 मैचों में 31 छक्के जड़ चुके हैं. अभिषेक शर्मा पिछले कुछ वक्त से बहुत ज्यादा घातक फॉर्म में हैं और लगातार अपने बल्ले से बमबारी कर रहे हैं. अभी हाल ही में आईपीएल 2024 में भी अभिषेक का बल्ला आग उगल रहा था.

अगर आपको लग रहा है अभिषेक शर्मा ने सिर्फ इतनी ही उपलब्धि अपनी एक पारी के दौरान हासिल की तो अभी एक और बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जो अभिषेक ने अपने इस पारी के दौरान हासिल किया. दरअसल अपनी इस ऐतिहासिक पारी में अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह के नाम था. 

युवी ने 12 साल पहले 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान 57 रन सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ बनाए थे. साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में युवी ने 36 गेंद पर 72 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 54 रन सिर्फ स्पिनरों के खिलाफ ठोके थे. वहीं अब साल 2024 में हरारे के मैदान पर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 100 रनों की पारी खेली जिसमें 65 रन उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ ठोकने में सफलता हासिल की है, ऐसा कर अभिषेक ने युवराज सिंह को पछाड़ दिया है.

Recent News