दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोक, एक दिन पहले ही मिली थी बेल

Global Bharat 21 Jun 2024 04:57: PM 1 Mins
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोक, एक दिन पहले ही मिली थी बेल

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है. केजरीवाल को 1 लाख रुपए के मुचलके पर रिहा करने के लिए आदेश दिया गया था.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. वहीं ईडी ने कोर्ट को जमानत ने देने की बात कही थी. बता दें कि केजरीवाल ने एक महीने पहले जब हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी उस वक्त महिला जज ने जमानत देने से मना कर दिया था, लेकिन 20 जून को सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट की महिला जज ने ही जमानत दे दी.

लोअर कोर्ट की जज ने साफ कह दिया था कि केजरीवाल कोई अपराधी नहीं हैं उन्हें जमानत दी जा सकती है.

Recent News