Mirzapur 3 : मिर्ज़ापुर 3 आने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेंगे गुड्डू भईया, एलान कर फैंस को किया शॉक!

Global Bharat 24 Jun 2024 09:20: PM 1 Mins
Mirzapur 3 : मिर्ज़ापुर 3 आने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेंगे गुड्डू भईया, एलान कर फैंस को किया शॉक!

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का इन दिनों काफी क्रेज बना हुआ है.. हर किसी को बस 5 जुलाई का इंतज़ार है जब मिर्ज़ापुर 3 रिलीज़ होगी.. इससे पहले इस सीरीज का टीज़र और ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है...ट्रेलर को हालांकि इतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला क्योंकि इस बार ट्रेलर में मुन्ना भइया नहीं नज़र आये, और सिर्फ 8 सेकंड के लिए कालीन भइया को रखा गया है...इन सब के बीच अब मिर्ज़ापुर के गुड्डू भइया ने ऐसा एलान किया है  जिसके बाद फैंस को झटका लगा है..  

मिर्ज़ापुर 3 में लोग सबसे ज्यादा बेताब गुड्डू भइया को देखने के लिए रहते हैं.. लेकिन इसी बीच गुड्डू ने अपने फैंस को अपने लिए गए फैसले से चौका दिया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अब एक्टर ने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल 30 जून के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं. इसका मतलब ये कि मिर्ज़ापुर 3 गुड्डू भइया की लास्ट सीरीज हो सकती है. इस खबर के बाद फैंस शॉक में हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया ? 

तो बता दें कि अली फजल रियल लाइफ में जल्द ही पिता बनने वाले हैं. एक्टर की बीवी और एक्ट्रेस ऋचा चड्डा जल्द ही मां बनने वाली हैं...ऐसे में अली फज़ल अपनी फैमली के सत्ता क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं.. साथ ही अपनी फॅमिली के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हैं..  जानकारी के अनुसार इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो…इन डिनो’, सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में बिजी हैं. 

बात करें ‘मिर्जापुर 3’ की तो इसमें अली फजल उर्फ़ गुड्डू भइया के अलावा, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और ईशा तलवार जैसे दिग्गज कलाकार आपको नज़र आएंगे अब देखना ये है कि मिर्ज़ापुर 3 क्या कमाल करने वाली है.. 

#mirzapur 3 #ali fazal #bollywood news #guddu #ali fazal latest news

Recent News