Technology : जल्द लॉन्च होने वाला है IPhone 16, इस बार दिखेंगे ये नए फीचर्स, लॉन्च को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट!

Global Bharat 17 Jun 2024 03:00: PM 2 Mins
Technology : जल्द लॉन्च होने वाला है IPhone 16, इस बार दिखेंगे ये नए फीचर्स, लॉन्च को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट!

आईफोन 16 की सीरीज का इंतज़ार हर किसी को बेसब्री से है. आईफोन लवर्स के बीच कई सवाल इसे लेकर खड़े हो रहे हैं जैसे कि इस फ़ोन के सॉफ्टवेयर में इस बार क्या अपडेट देखने को मिलेगी, इसका फंक्शन कैसा होगा, सतह ही जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये कि इस बार आईफोन 16 अपने पिछले यानी 15 से कितना अलग रहने वाला है. यूं तो आईफोन हर साल अपने नए मॉडल्स को लॉन्च करता है. इसी कड़ी में अब आईफोन लवर्स का इंतज़ार खत्म हुआ है और अब आईफोन 16 को लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है.

बता दें कि एपल का आईफोन हमेशा से ही मिलता-जुलता रहा है. भले ही फीचर्स में पूरी तरह से अपग्रेड आता हो लेकिन डिज़ाइन से लेकर कलर्स भी लगभग सेम ही आते हैं.. इस बार भी कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लांच कर सकती है. अब चलिए आपको बताते हैं कि आईफोन 16 में इस बार कौन कौन से नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

डिजाइन की बात करें तो आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल में टाइटेनियम का फ्रेम दिया हुआ है. डिजाइन के आधार पर आईफोन 16 में भी बदलाव की गुंजाइश कम ही दिखाई दे रही है. ऐसी खबरें हैं कि इस बार डिस्प्ले साइज में कुछ बदलाव हो सकते हैं. कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो सेम डिजाइन के साथ कंपनी आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर सकती है. यही नहीं ऐसा बताया जा रहा है कि एआई के चलन को देखते हुए इस बार आईफ़ोन16 में इससे जुड़ा कोई फीचर आ सकता है. 

कंपनी ने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान तमाम एआई फीचर्स की घोषणा की है. कंपनी ने एपल इंटेलिजेंस पेश किया है, जिसमें कई तरह के एआई फीचर्स मिलते हैं. यही नहीं इसें iOS 18 अपडेट के साथ कई नए फीचर्स भी इस 16 के मोडल में लाया जायेगा. साथ ही इसमें स्मार्टर सिरी और चैटजीपीटी सपोर्ट को भी शामिल किया आएगा.

ऐसा बताया जा रहा है कि आइफोइन 16 साल के अंत में रिलीज़ हो सकता है क्योंकि हमेशा साल के अंत में ही एपल अपने सारे मॉडल्स को लांच करता है इसलिए अभी ऐसी अटकले लगाईं जा रही है कि आईफोन का मोडल 16 नवंबर या दिसंबर के बीच लॉन्च हो सकता है. एक्सपर्ट मानते हैं कि आईफोन 15 लाइनअप की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी कर चुका था  तो आईफोन 16 की कीमतों में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद अभी नहीं है. लेकिन इसके अल्ट्रा मॉडल के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.

#iphone 16 #i phone 16 launch date #apple phone #technology

Recent News