नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है. वह तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. सूत्रों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.
हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है और मौत की सटीक परिस्थितियों की पुष्टि बाकी है. सज्जन कुमार लोकसभा सांसद रह चुके थे. उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था.
दो मामलों में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि एक मामले (जनकपुरी इलाके की हिंसा) में दिल्ली हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में सबूतों की कमी का हवाला देते हुए उन्हें बरी कर दिया था. वे कांग्रेस नेता के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे और 1984 के दंगों से जुड़े मामलों में वर्षों तक कानूनी प्रक्रिया का सामना करते रहे.