जब से बॉलीवुड की मिर्ची गर्ल यानी कंगना रनोट लोकसभा का चुनाव जीते हैं तबसे ही उनके चर्चे हर तरफ हैं.. कंगना पहले से ही बेहतरीन एक्ट्रेस तो थी ही अब एक बेहतरीन नेता के तौर भी उभर रही हैं... मंडी की सांसद बन कर कंगना खूब लाइम लाइट बटोर रही हैं. लेकिन इस बार कंगना के सुर्ख़ियों में आने की वजह चुनाव नहीं है बल्कि उनका परिवार है..
दरअसल चुनाव से फुर्सत मिलते ही कंगना अपने परिवार के साथ जश्न मना रही हैं. ऐसे में वो हर एक पल को जी रही हैं और उन्हें अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने चचेरे भाई वरुण रनौत और भाभी को शादी की बधाई भी दी है... ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंगना रनोत ने इस नए जोड़े को चंडीगढ़ में एक खूबसूरत सा घर गिफ्ट किया है...

हल्की कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर इन सब की तसवीरें शेयर की हैं साथ ही घर के उद्घाटन समारोह की भी झलक दिखाई है. यही नहीं कंगना के भाई वरुण रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीरें शेयर हुए कंगना यानी अपनी बहन को धन्यवाद दिया है... उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद दीदी @kanganaranaut चंडीगढ़ अब घर है.’

बता दें कि कंगना रनौत ने मंडी से चुनाव जीता है... जिसके बाद से ही उनका बोलबाला बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक हो चूका है.. अब आने वाले समय में कंगना इस जिम्मेदारी को कैसे निभाती हैं ये देखने वाली बता होगी...