एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय मंडी से सांसद हैं. हालही में उन्होंने सांसद में शपथ ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था... ताज़ा अपडेट की बात करें तो हालही में कंगना और चिराग का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है... बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत और नेता चिराग पासवान एक साथ बॉलीवुड की फिल्म मिले न मिले हम में नज़र आये थे... जिसके बाद से इन दोनों की दोस्ती की काफी चर्चा थी... लेकिन कौन जनता था कि काफी सालों बाद फिर से कंगना और चिराग राजनीति में मिलेंगे..
इन दोनों की बॉन्डिंग अब राजनीति में भी होती हुई दिख रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर चिराग और कंगना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो सदन में जाते हुए दिख रही है और वहां पर उनकी मुलाक़ात चिराग पासवान से होती है.. कंगना और चिराग की मुलाकात संसद की सीढ़ियों पर होती है... जिसके बाद कंगना मज़ाक में चिराग को ताली मारती हुई नज़र आती हैं... इन दोनों की दोस्ती के इस वीडियो पर यूसर्स खूब मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं...

इस वीडियो में एक्ट्रेस लेमन कलर की साड़ी में नज़र आ रही हैं जबकि चिराग पासवान हमेशा की तरह व्हाइट कुर्ते में सुन्दर लग रहे हैं.. आपको बता दें कि एक वक़्त था जब चिराग पासवान ने एक्टिंग में कदम रखा था लेकिन एक्शनग में उन्हें कामयाबी नहीं मिली.. जिसके बाद उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाया... दूसरी ओर अब कंगना के काम की बता करें तो हालही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरजेंसी मूवी का पोस्टर रिलीज़ किया था.. इससे पहले कंगना रनौत ककी फिल्म दो बार पोस्टपोन हो चुकी है क्योंकि कंगना इलेक्शन के काम में बिजी थी... एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तो कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.. लेकिन अब राजनीति में भी वो अपना जलवा बिखेर रही हैं..
कंगना रनौत के काम की बात करें तो जल्द ही कंगना की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना की यह फिल्म 06 सितंबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत की फिल्म की रिलीज डेट दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। कंगना रनौत ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए पोस्टर शेयर किया है..