देश में जहां 16 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है. वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपने बच्चों के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करने में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी फादर्स डे की धूम देखने को मिल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे अलग अलग तरीके से फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर वायरल होने लगी है.. वजह है उनके बच्चे . जी हां. दरअसल फादर्स डे पर विराट और अनुष्का के बच्चों ने कुछ अलग तरीके से फादर्स डे को सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बच्चों वामिका कोहली और अकाय कोहली ने भी अपने सुपरडैड यानि विराट कोहली को स्पेशल तरीके से फादर्स डे विश किया है. जिसकी एक तस्वीर अब अनुष्का ने फैंस के साथ शेयर की. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'एक इंसान इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है, ये बहुत हैरान करने वाला है. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं विराट कोहली.' बता दें कि एक्ट्रेस की ये पोस्ट लोगों को इमोशनल भी कर रही है और विराट कोहली को एक बार फिर से किंग कोहली कहने पर मजबूर भी कर रही है..
अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे एक पेंटिंग्स नजर आ रही है. जिसमें एक व्हाइट पेपर पर दो यलो पैरों के निशान बने है. इसमें वामिका के पैर और दूसरा अकाय के पैर का निशान है. जिसके नीचे रेड कलर से 'हैप्पी फादर्स डे' लिखा हुआ है.

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बाद पहली बार बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे. वहीं इस साल यानि 15 फरवरी को कपल ने दूसरे बेबी आकाय का वेलकम किया था.