पंचायत जैसी वेब सीरीज से आम लोगों ने खुद को सही तरीके से कनेक्ट किया है. अब तक इस सीरीज के तीन पार्ट रिलीज कर दिए गए हैं.. और तीनो ही पार्ट को लोगों से भरपूर प्यार मिला है... बेस्ट वेब सीरीज का अवार्ड पाने वाली पंचायत को लेकर कई महीनो से ये सवाल था कि इसका चौथा पार्ट कब आएगा. जिसे लेकर अब नयी जानकरी सामने आ चुकी है. मेकर्स ने बता दिया है कि छठे पार्ट में क्या होने वाला है और ये कब दर्शकों के सामने आएगी. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा की कहानी दिखाई गई है.
साल 2020 में 'पंचायत' का सीजन 1 रिलीज हुआ था. इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था। हाल ही में इसका तीसरा पार्ट 28 मई 2024 को रिलीज हुआ है। जिसे काफी पसंद किया गया.. एक मीडिया हाउस से बात चीत करते हुए पंचायत के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ने कहा कि डायरेक्टर ने लोगो को कुछ-कुछ डायलॉग खुद से जोड़ने की इजाजत दे देते थे, जिस कारण सीरीज और ज्यादा क्रिएटिव हो जाती है... साथ ही उन्होंने पंचायत सीजन 4 को लेकर कहा कि इसकी कहानी लिखने पर काम शुरू हो गया है और यह बाकी पार्ट्स से जल्दी यानी 1.5 साल में रिलीज हो जाएगी। साथ ही इस पार्ट में विधायक पंचायत ऑफिस में पोछा लगाते हुए भी नजर आ सकता हैं.
खबरों के मुताबिक दिवाकर ध्यानी का कहना है की थिएटर आर्टिस्ट को ओटीटीटी आने के बाद मौके मिल रहे हैं.. वरना नेपोटिज्म के कारण कभी बड़े प्लेटफार्म टीवी सीरियल और फिल्मों में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है, उन्होंने कहा कि शूटिंग भारी गर्मी के दिनों में हुए थी. इसलिए सब अपना अपना रोल निभाते और फिर छाव में भाग जाते. यही नहीं दिवारकर ने नीना गुप्ता के लिए कहा वहा रियल लाइफ में काफी मॉडर्न है, लेकिन उन्होंने इस सीरीज में गांव की महिला का किरदार बड़े ही ख़ूबसूरती से निभाया है..
आपको बता दे कि पिछले साल इसके दूसरे सीजन को 54वें ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में बेस्ट वेब सीरीज के अवार्ड से नवाज़ा गया है... इसका सीजन 3 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वेब सीरीज 28 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर है.. रिलीज के महज 14 दिनों के अंदर ‘पंचायत’ ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ‘सबसे ज्यादा देखि जाने वाली सीरीज पंचायत बन चुकी है..इसके साथ ही इस सीरीज ने अमेजन प्राइम वीडियो के टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है. ये शो देश-विदेश में कई लोगों का पसंदीदा बन चुका है...