बिगबॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरआत हो चुकी है.. लेकिन अभी तक घर में ऐसा कोइ भी कंटेस्टेंट नज़र नहीं आया है जो लोगों का दिल जीत रहा हो.. क्योंकि घर के अंदर इस समय न तो कोई स्ट्रेटेजी देखने को मिल रही है और न ही कोई गेम... घर के अंदर इस समय राशन को लेकर लड़ाई देखने को मिल रही है दूसरी तरफ अरमान मालिक फॅमिली बिगबॉस में आते ही परेशान नज़र आ रही हैं... जिसको देखने के बाद दर्शक यही कह रहे हैं कि आखिर ल क्या रहा है ?
आपको बता दें कि जब से अरमान मालिक अपनी दो बीवियों के साथ बिगबॉस में गए हैं तब से ही उनके ऊपर सोशल मीडिया में बयान बाज़ी शुरू हो चुकी है.. लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया इन तीनो पर दे रहे हैं... हालांकि ये बात अरमान मालिक बहुत बार कह चुके हैं कि वो पायल और कृतिका से कैसे मिले हैं... शो के ग्रैंड प्रिमियर में भी अरमान मालिक ने यही बात कही थी.. लेकिन इस बार बिगबॉस में अरमान की पहली पत्नी पायल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है... जिसके बड़ा से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सिम्पैथी और प्यार मिल रहा है...

दरअसल पहली बार पायल ने अरमान की दूसरी शादी के बारे में खुल कर बोला है... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने कहा है कि ‘मैं अपनी सहेली कृतिका के लिए शादी का जोड़ा, छुड़ा, सारी तैयारियां कर रही हूं.. जब शादी के दिन ये दोनों मंडप पर बैठे तब जाकर मुझे एहसास हुआ कि ये में क्या कर रही हूं... जिसके बाद रणवीर शोरी ने पायल से पूछा कि क्या आप ये सब सोच कर रही थी...
जिसके जवाब में पायल बोली कि में करती गयी क्योंकि चीकू भी था साथ में, में कहाँ जाती... यानी अरमान और पायल का बेटा.. उन्होंने कहा कि में 8 साल से घर नहीं गयी.. में परिवार से बहुत दूर हो गयी... में इनके बिना रह नहीं सकती इसलिए में ये सब करती गयी... पायल के इस बयान का वीडियो काफी ज्यादा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है... जिसके बाद लोग इस वीडियो पर अलग अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं...