दिल्ली : ज्योतिबा फुले की जयंती पर देश की संसद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी आप तारीफ करेंगे. देश की संसद से आई तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, बल्कि राजनीति की महत्ता को दिखा रही है. ज्योतिबा बाई फुले की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे. इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच मुलाकात की.अभिवादन स्वीकार करने के बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. मुलाकात का एक मिनट 34

सेकेंड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां अब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.
ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती पर संसद भवन के प्रेरणा स्थल पर कई नेता पहुंचे हुए थे. इसमें राहुल गांधी, ओम बिरला, अर्जुन राम मेघवाल, एस जयशंकर व जेपी नड्डा भी थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही प्रेरणा स्थल पर पहुंचे, वहां पर मौजूद राहुल गांधी सहित सभी सांसदों का अभिवादन स्वीकार किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसदों से मुलाकात के बीच राहुल गांधी से मर्यादाओं का पालन करते हुए हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने पीछे मुड़कर राहुल गांधी से हाथ भी मिलाया. 1 मिनट 34 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराकर एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
दोनों रहते हैं हमलावर
संसद में अक्सर दोनों नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करते थे. निशाना साधते हैं. हालांकि, ज्योतिबा फुले की जयंती यह मुलाकात चर्चाओं में आ गया है. राजनीति और लोकतांत्रिक परम्पराओं की खूबरसूरती इसी तस्वीर से दिख रही है. फिलहाल दोनों नेताओं के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया के माहौल को गर्म कर दिया है. इसपर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही है. लोग सकारात्मक राजनीति के लिए बेहतर कदम मान रहे हैं.