चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फैंस के लिए बुरी खबर, अभ्यास करते हुए चोटिल हुए भारत के दिग्गज बल्लेबाज और...

Amanat Ansari 16 Feb 2025 07:00: PM 1 Mins
चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फैंस के लिए बुरी खबर, अभ्यास करते हुए चोटिल हुए भारत के दिग्गज बल्लेबाज और...

नई दिल्ली: आईसीसी अकादमी में ड्रिल करते समय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाएं घुटने में चोट लग गई. वह उस नेट के बगल में तैनात थे जहां हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे और दाएं हाथ के बल्लेबाज का एक स्लैश उनके घुटने पर लगा. पंत तुरंत जमीन पर गिर गए और मेडिकल टीम की देखरेख में आ गए. जब बर्फ की पैकेट उनके घुटने पर लगाया गया तो युवा खिलाड़ी को दर्द होता दिखा. बता दें कि कुछ साल पहले एक भयानक कार दुर्घटना में ऋषभ पंत को भारी नुकसान पहुंचा था. दावा किया जा रहा है कि ऋषभ के उसी घुटने में चोट लगी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेंद लगने के बाद ऋषभ तुरंत जमीन पर लेट गए, जिसके बाद मेडिकल टीम उपचार के लिए उनके पास पहुंची. उपचार के बाद ऋषभ पंत खड़े हो गए और चलने की कोशिश करने लगे. लेकिन उसके पैर में दिक्कत साफ तौर झलक रही थी. वह लंगराते हुए देखे गए. चोट लगने वाले जगह पर बर्फ लगाने के बाद भी ऋषभ पंत दर्द महसूस कर रहे थे. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने उसका हाल पूछा, तो उन्होंने हां कहते हुए पांड्य को गले लगा लिया. उपचार के बाद पंत के घुटने में भारी पट्टी बांधी गई है. 

यह भी पढे़ं: IPL 2025 Schedule हुआ जारी, पहले मुकाबले में शाहरूख सेना से भिड़ेगी पाटीदार की पलटन! जानिए कब होगा महामुकाबला

बताते चलें कि अगर ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लेगें तो, भारतीय टीम को भारी नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि केएल राहुल के अलावा सिर्फ ऋषभ पंत ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी तरह से विकेट किपींग कर सकते हैं. वहीं टीम इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर पहले कह चुके हैं कि केएल राहुल और ऋषभ पंत ही विकेट किपींग करते हुए दिखेंगे. केएल राहुल पहले और ऋषभ पंत दूसरे विकेट कीपर होंगे. वहीं अगर ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट नहीं होंगे तो संजू सैमसन या फिर ईशान किशन को चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा.

भारतीय टीम की हो चुकी है घोषणा

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती. रिजर्व: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे.

rishabh pant rishabh pant injured rishabh pant injury rishabh pant news

Recent News