सैमसंग गैलेक्सी F55 5G भारत में लॉन्च हो गया है. सैमसंग का यह स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ धूम मचा रहा है. सैमसंग कंपनी इस फोन को पिछले सप्ताह 21 मई को भारत में लॉन्च करने वाली थी लेकिन बाद में इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है और 27 मई को इसे भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन को आप Flipkart पर खरीद सकते हैं.
फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है. इसे दो कलर ऑप्शन- Apricot Crush और Raisin Black में खरीदा जा सकता है.
फीचर्स के बारे में जानें...
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है. सैमसंग के इस मिड बजट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा.
यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड सैमसंग OneUI 6.0 पर काम करता है. फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. फोन के बैक पैनल में वीगन लेदर की फिनिशिंग दी गई है. बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.
इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा. यह फोन 5,000mAh की बैट्री और 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है.