Sonakshi Sinha Wedding : शादी के 3 दिन बाद सोनाक्षी ने किया ऐस अपोस्ट, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद! कहा- प्यार का कोई धर्म...

Global Bharat 26 Jun 2024 07:14: PM 1 Mins
Sonakshi Sinha Wedding : शादी के 3 दिन बाद सोनाक्षी ने किया ऐस अपोस्ट, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद! कहा- प्यार का कोई धर्म...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान अब एक दूजे के हो चुके हैं.. जब से इनकी शादी हुई है तब से ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं.. पहले सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा ने शादी के खिलाफ जारी किये पोस्टर पर जवाब दिया और अब सोनाक्षी ने एक ही दिन में एक ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने ट्रोलर्स के मुँह बंद कर दिए हैं.. 

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर को री-शेयर किया है. जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि सोनाक्षी को इन ट्रोलिंग से जरा भी फर्क नहीं पड़ा.. बता दें कि री-शेयर किए गए पोस्ट में सोनाक्षी और जहीर का कैरिकेचर बना हुआ है. जो काफी क्यूट है.. कैरिकेचर के लुक में नया-नवेला जोड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है. इतना ही नहीं इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि प्रेम यूनिवर्सल रिलीजन है. प्रेम का कोई धर्म नहीं होता... सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को सुखी जीवन की शुभकामनाएं. एक्ट्रेस ने इसे अपनी प्रोफाइल पर री शेयर किया है... और क्यूट लिखा है.. 

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सभी लोगों से रिक्यूएस्ट की है कि वो सोनाक्षी और जहीर को लेकर नेगेटिव कमेंट्स न करें और गलत बातें न फैलाएं.. खबरों के मुताबिक सोनाक्षी के पिता ने आगे कहा कि मेरी बेटी ने कुछ इल्लीगल नहीं किया है. 

बता दें कि एक्ट्रेस की जब शादी हुई थी तब ऐसी अटकले थी कि उनके परिवार में मन मुटाव है.. लेकिन शादी के दिन पूरा परिवार हसी ख़ुशी साथ था.. जिसके बाद से ऐसी अफवाहें उड़ना बंद हो गयी थी... सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी की जिसके बाद हर कोई उन्हें अब शादी की शुभकामनाएं देने में लगा हुआ है... 

#sonakshi sinha latest post #zaheer khan #sonakshi sinha wedding

Recent News