दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता कौन हैं ? जिनको लेकर मचा है बवाल !

Global Bharat 18 Sep 2024 05:18: PM 2 Mins
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता कौन हैं ? जिनको लेकर मचा है बवाल !

दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने अतिशी का नाम दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अतिशी का नाम सुझाया, जिसे विधायक दल की बैठक में सब की मंजूरी मिल गयी. जिससे वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. लेकिन इस घोषणा के बाद अतिशी के परिवार को लेकर विवाद खड़ा हो गया, और उनके माता-पिता पर आतंकवादियों का समर्थन करने के आरोप लगने लगे हैं.

आतंकवादी अफजल गुरु के समर्थन का आरोप

दरअसल राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी की सदस्य स्वाति मालीवाल ने अतिशी के खिलाफ मोर्चा खोला है. स्वाति मालीवाल के अनुसार, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री उस परिवार से आती हैं जिन्होंने आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी रुकवाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति से अफजल गुरु के लिए दया याचिका भी दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अफजल गुरु निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है. स्वाति मालीवाल का कहना है कि अतिशी एक "डमी मुख्यमंत्री" हैं, और इस मामले में देश की सुरक्षा दांव पर लग सकती है.

स्वाति मालीवाल ने लगाए और संगीन आरोप 

स्वाति मालीवाल यहीं नहीं रुकी उन्होंने अतिशी के माता-पिता के एसएआर गीलानी (SAR Geelani) के साथ भी संबंध होने का आरोप लगाया है. गौरतलब हो गीलानी पर संसद पर हमले में शामिल होने का आरोप था और उसने 2016 में दिल्ली प्रेस क्लब में अफजल गुरु के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था. स्वाति ने आरोप लगाया कि उस कार्यक्रम में अतिशी के माता-पिता भी वहीं मौजूद थे, जहां "कश्मीर की आजादी" और "एक अफजल को मारोगे तो लाखों पैदा होंगे" जैसे नारे लगाए गए थे. 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी के माता पिता हैं कौन जिसको लेकर इतना बवाल मचाया जा रहा हैं ?

अतिशी के माता-पिता कौन हैं?

अतिशी के माता-पिता विजय सिंह और त्रिप्ता वाही हैं. विजय सिंह पंजाबी राजपूत समुदाय से आते हैं और दोनों ही माता-पिता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे थे. बताया जाता है कि विजय सिंह और त्रिप्ता वाही वामपंथी विचारधारा के समर्थक रहे हैं. इसी कारण उन्होंने अतिशी को "मर्लेना" नाम दिया था, जो मार्क्स और लेनिन से प्रेरित था. हालांकि, अतिशी ने अब अपने नाम से मर्लेना हटा दिया है और वह सिर्फ अतिशी के नाम से जानी जाती हैं.

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की सांसद होने के नाते दिल्ली और देश की आवाज उठाना उनकी ज़िम्मेदारी है. दिल्ली आतंकी अफजल प्रेमी हाथ में जाये और वो चुप बैठ,  ऐसा हरगिज़ नही होगा. स्वाति ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ जो मर्ज़ी बोलो, आतंकी अफजल से रिश्तों पर जवाब देना होगा.

Recent News