ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC नेता कुणाल घोष पर फेंके गए अंडे! तृणमूल ने BJP पर लगाया हमले का आरोप

Amanat Ansari 16 Jun 2026 12:03: AM 1 Mins
ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC नेता कुणाल घोष पर फेंके गए अंडे! तृणमूल ने BJP पर लगाया हमले का आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. सोमवार शाम तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेलियाघाटा विधायक कुणाल घोष पर ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास के बाहर अंडे फेंके गए. घटना तब हुई जब कुणाल घोष मीडिया से बात कर रहे थे. एक काला शर्ट पहने व्यक्ति ने उनके सिर के पिछले हिस्से पर अंडा मार दिया. हमलावर मौके से भाग निकला.

कुणाल घोष का बयान

हमले के बाद कुणाल घोष ने BJP सरकार पर बंगाल में ‘कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,
“मैं ममता दी के घर से बाहर मीडिया से बात कर रहा था. मेरे आस-पास दो लड़के खड़े थे. मैं निहत्था था. एक ने अंडा फेंका और भाग गया. कोई रोका नहीं, कोई विरोध नहीं किया.” घोष ने आगे कहा, “ऐसे हमलों से मुझे नहीं रोका जा सकता. एक घटना से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.”

आरोपी का बयान

हमले के आरोपी चंदन ने बताया कि कुणाल घोष को यह सजा मिलनी चाहिए थी. उसने कहा, “घोष ने बहुत अत्याचार किए हैं, गलत काम किए हैं. सब जानते हैं.” तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी ने पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन कुछ नहीं किया. CID के आने पर उन्होंने बताया कि गवाह BJP से जुड़े हुए हैं. कल्यान बनर्जी ने पुलिस आयुक्त को फोन किया, लेकिन 25-30 मिनट बाद भी कोई नहीं पहुंचा.

कुछ दिन पहले TMC नेता सब्यसाची दत्ता पर कोर्ट ले जाते समय भी अंडा फेंका गया था. तृणमूल कांग्रेस ने पूरे मामले में BJP पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जबकि BJP की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Kunal Ghosh egg attack Mamata Banerjee Trinamool Congress

Recent News