कल दिल्ली-यूपी से बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने 25 से ज्यादा राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

Amanat Ansari 05 Aug 2026 08:27: PM 1 Mins
कल दिल्ली-यूपी से बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने 25 से ज्यादा राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अगस्त के लिए देशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मानसूनी गतिविधियों के चलते मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में बेहद भारी बारिश की आशंका

गंगातटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. मैदानी और तटीय इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है.

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार का हाल

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है. पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

तूफानी हवाएं और वज्रपात का खतरा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत कई क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

Weather news heavy rain Delhi weather UP weather Bihar weather Bihar floods

Recent News