Sonakshi Sinha Marriage : कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के ससुर जी इक़बाल रतनसी ? जिनके शुक्रगुज़ार सलमान खान भी हैं!

Global Bharat 25 Jun 2024 07:04: PM 2 Mins
Sonakshi Sinha Marriage : कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के ससुर जी इक़बाल रतनसी ? जिनके शुक्रगुज़ार सलमान खान भी हैं!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं... इनकी शादी की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.. सोना और जहीर की शादी की चर्चाओं ने जहाँ सोशल मीडिया पर बज बना रखा है वहाँ एक इंसान ऐसा है जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है.. और वो है सोनाक्षी सिन्हा के फादर इन लॉ इक़बाल रतनसी... जी हाँ.. आपको याद हो की सोनाक्षी के धर्म बदलने की अटकलों के बीच सोना के सासुर यानी इक़बाल रतनसी का बयान सामने आया था कि वो बिलकुल भी ऐसा नहीं करेंगी.. आपको बता दें कि मुंबई में इक़बाल रतनसी एक जाना माना नाम हैं और एक सफल बिसनेस मैन हैं.. यही नहीं आपको जजनकार हैरानी होगी कि एक वक़्त था जब इन्होने ही सलमान खान को आर्थिक सहायता भी पहुंचाई थी जिसकी चर्चा सलमान खान ने खुद एक बार की थी.. 

तो आइये सबसे पहले जानते हैं कि इक़बाल रतनसी कौन हैं उसके बाद जानेंगे कि आखिर क्यों सलमान खान इनके इतने शुक्र गुज़ार रहते हैं?

इकबाल रतनसी  का ज्वैलरी का बड़ा बिजनेस हैं और इसके साथ ही उनके कई दूसरे कारोबार भी हैं. हालांकि, उनकी इनकम में सबसे बड़ा हिस्सा ज्वैलरी बिजनेस से ही आता है. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में निवेश किया है. ज्वेलरी शॉप के इलावा इन्होने रियल एस्टेट सेक्टर  में भी उन्होंने अपना दबदबा बना रखा है..साल 2005 में उन्होंने स्टेमैक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी और साल 2011 तक इक़बाल रतनसी इसके निदेशक रहे. इसके बाद Real Estate Sector में अपनी पहचान बढ़ाने के लिए  उन्होंने ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रॉस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी.

अब बॉलीवुड कनेक्शन की बात करें तो इकबाल रतनसी की एक और कंपनी फिल्म टूल्स, लाइट्स एंड ग्रिप जो बॉलीवुड को लाइटिंग इक्विपमेंट स्पलाई करती है. इसकी नींव उन्होंने साल 2016 में डाली थी, वहीं उनकी एक एंटरटेनमेंट कंपनी भी है, जो तब शुरू हुई थी जब कोरोना महामारी थी.. इस कंपनी का नाम जाहीरो मीडिया एंट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड है.  इसके अलावा इकबाल रतनसी का बॉलीवुड में अपने बिजनेस के जरिए भी सिक्का चलता है. 

ऐसा बताया जाता है कि इकबाल रतनसी का सलमान खान से खास नाता है और उनकी काफी पुरानी दोस्ती है. ये उस समय से है जब सलमान खान स्ट्रगल पीरियड में थे. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इकबाल रतनसी को अपना पर्सनल बैंक बताते हैं. क्योंकि जब सलमान खान स्ट्रगल कर रहे थे तब इक़बाल रतनसी ने उनकी काफी मदद की... बता दें, 80 के दशक में इकबाल ने सलमान खान की आर्थिक मदद भी की.उसके बाद जब जब सलमान को किसी चीज़ की ज़रूरत होती तो मिक़बल रतनसी हमेशा मदद के लिए तैयार रहते. खुद सलमान खान ने साल 2018 में इस बात की पुष्टि की थी..

#sonakshi sinha #salman khan #zaheer iqbal khan #bollywood news

Recent News