खटाखट लोग छोड़ रहे Jio, Airtel और VI, BSNL से क्यों जुड़ रहे हैं लाखों लोग ?

Global Bharat 21 Sep 2024 03:32: PM 1 Mins
खटाखट लोग छोड़ रहे Jio, Airtel और VI, BSNL से क्यों जुड़ रहे हैं लाखों लोग ?

भारतीय सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के लिए अच्छी खबर आई है. दरअसल इस सरकारी कंपनी ने हाल ही में नए ग्राहकों का स्वागत करना शुरू किया है, जो पहले कम होते जा रहे थे. टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, जुलाई महीने में BSNL के लगभग 30 लाख नए ग्राहक जुड़े. वहीं, प्राइवेट कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है. यह BSNL के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि शायद ही कभी एक महीने में इतनी बड़ी संख्या में नए इस कंपनी के साथ इतने ग्राहक जुड़े हों.

गौरतलब हो, BSNL के ग्राहक बढ़ने का मुख्य कारण उसकी किफायती दर योजनाएं हैं. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई की शुरुआत में अपने मौजूदा टेर्रिफ प्लान्स में 11 से 25 प्रतिशत का इजाफा किया. ऐसे में कई ग्राहक BSNL की सस्ती योजनाओं की ओर आकर्षित हुए और प्राइवेट कंपनियों को छोड़ दिया. इसी कारण BSNL ने इस समय में अपने ग्राहकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की.

आपको बता दें, जुलाई में BSNL के सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 29.1 लाख की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह संख्या 49.49 मिलियन तक पहुंच गई. दूसरी ओर, Jio ने 2.1 लाख ग्राहक खोए, जबकि Vi ने 30.3 लाख और Airtel ने 11.7 लाख ग्राहकों की कमी देखी. यह BSNL के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि वह अब निजी कंपनियों से आगे निकल रही है.

हालांकि, BSNL के उपयोगकर्ताओं को अभी 5G सर्विस नहीं मिल रही है. लेकिन कंपनी इस पर काम कर रही है. हाल ही में BSNL ने अपनी नई 4G योजनाओं की घोषणा की है. BSNL का लक्ष्य मार्च 2025 तक पूरे देश में 4G सेवाएं शुरू करना है. इसके बाद कंपनी 5G सेवाएं देने की तैयारी में है, जो कि अगले 6 से 8 महीनों में शुरू हो सकती हैं. 

सरकार का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक BSNL के पास 25% उपभोक्ता बाजार हिस्सेदारी हो. इस तरह BSNL की नई योजनाएँ और किफायती दरें इसे प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाएंगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या BSNL अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान कर पाएगी और बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकेगी.

BSNL VI JIO India Telecom Airtel

Recent News