भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी महीनो से सुर्ख़ियों में बनी हुई है. जब से अन्नत अम्बानी और राधिका मर्चेंट दोनों का प्री वेडिंग खत्म हुआ है तब से ही इनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. लेकिन इनकी शादी के पहले ही ऐसे कई फंक्शन हो रहे हैं जिसमे नीता अम्बानी की छोटी बहु राधिका मर्चेंट अपना जलवा बिखेर रही हैं. शादी के तामझाम के बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है राधिका मर्चेंट के सिर्फ एक गाउन की. सोशल मीडिया पर यूसर्स की नज़रें बस अब राधिका मर्चेंट के गाउन पर अटक कर रह गई है.
अब इस गाउन में ऐसा ख़ास क्या है, क्यों इस गाउन की चर्चा हर तरफ है ? आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले बता दें कि अनंत अंबानी जुलाई में दूल्हे राजा बनने जा रहे हैं. 12 जुलाई को वो राधिका मर्चंट के साथ सात फेरे लेंगे जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्यादा अम्बानी परिवार की छोटी बहु छाई हुई हैं.

जिसके बाद फैंस राधिका को निहारने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इन तस्वीरों में राधिका ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. दरअसल राधिका मर्चेंट ने एक फोटो में ब्लैक न वाइट कलर का गाउन पहना है जिसमे बड़े बड़े अक्षरों में कुछ लिखा हुआ है. इस ब्लैक एंड ऑफ व्हाइट गाउन पर डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने काफी मेहनत की थी. इस ब्लैक एंड ऑफ व्हाइट गाउन पर डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने काफी मेहनत की है. राधिका के इस गाउन पर उनका लव लेटर लिखा हुआ है. जो बेहद खास था. इस बात का खुलासा रिया ने फोटोज के कैप्शन में किया है, उन्होंने लिखा- प्रेम पत्र. जैसे ही इस गाउन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस गाउन ने सबकी नज़रें अपनी तरफ खींच ली.
बता दें कि अंनत और राधिका के लिए दूसरी प्री वेडिंग पार्टी का अरेंजमेंट किया गया था. जो की क्रूज़ पर चार दिनों तक चला था. इस दौरान बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड से भी कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे. हालांकि अब 12 जुलाई को राधिका और अनंत सात फेरे लेंगे.