उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करा दिया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दौरान पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति के नामर्द होने पर पति के जीजा ने उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की पर उसकी सुनवाई नहीं हुई.
महिला ने आजिज होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के माध्यम से पति सहित 6 ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मई 2022 में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया सबकुछ पता होने के बावजूद ससुरालवालों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी की पहली ही रात पति ने कहा कि ये शादी मेरी मर्जी के बगैर हुई है, मैं किसी काम के लायक नहीं हूं. वहीं जब उसने इस बात की जानकारी मायकेवालों को दी तो सभी अचंभित हो गए, जिसके बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन सबकुछ वैसा ही रहा. जबकि पति पर दबाव डालती थी तो वह जान से मारने की धमकी देता था.
इसी बीच पीड़िता मायके जाकर रहने लगी. महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान पति सहित उसके ससुराली जन मायके आ गए. तभी पति के जीजा ने एकांत में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की. महिला जब चिल्लाई तो, उसने धमकी देते हुए तेजबा फेंकने की कोशिश की.
इस दौरान ससुराल वाले हंगामा करते हुए घर से चले गए. इसे लेकर SHO अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है.