सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूजे के हो चुके हैं. ऐसा बताया गया कि सोनाक्षी और जहीर ने बांद्रा पश्चिम स्थित अपार्टमेंट में शादी की.. इनके अपर्टमेंट का पहला वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते वायरल हो गया... सोना और जहीर की शादी की खबरें जब से बाहर आई थी तब से ही फैंस में ख़ासा एक्सकिटमेंट देखने को मिली.. इससे पहले ऐसी अटकले थी कि इस शादी को लेकर सोना के परिवार में मन मुटाव चल रहा है लेकिन जैसे ही शादी का दिन आया वैसे ही सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी की शत्रुघ्न सिन्हा भी सज धज कर शादी में जाते हुए दिखे..
जब से सोनाक्षी की शादी जहीर से हुई है तब से ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं.. सवाल ये कि क्या सोना अब धर्म बदल लेंगी ? क्या सोनाक्षी अब इस्लाम धर्म कबूल करने वाली हैं? क्या अब वो अपने सारे तौर तरीके बदल देंगी ? ये सरे सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोना को बीते दिन पैप्स ने जब स्पॉट किया था तब वो नमस्ते की बजाये आदाब करती दिखी, और ये एक बार नहीं हुआ उसके बाद से जब भी सोना कमरे पर दिखी तब तब उन्हों आदाब करते ही पाया गया.. जिसके बाद से ऐसी अटकले लगने लगी कि क्या सोनाक्षी शादी के बाद धर्म बदलने वाली है ?
इसके जवाब में सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रतनसी ने बड़ा बयान दिया है.. खबरों के मुताबिक उनका कहना है कि सोनाक्षी और जहीर ने न ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से. कपल सिविल मैरिज में ही खुश थे.. फैंस के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी. इस पर सोना के ससुर जी यानी की इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद कन्वर्ट नहीं होंगी. उनका जो धर्म है वही रहेगा.. उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिलेशन दिल का रिश्ता है और धर्म का इसमें कोई काम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि, 'हिंदू भगवान कहे और मुसलमान अल्लाह, लेकिन अंत में हम सभी इंसान हैं. मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ हमेशा है..'
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है.कपल हालांकि अब एक दूजे के हो चुके हैं.. जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड की भी कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं..