नई दिल्ली: ''एक महिला ही महिला का दर्द समझ सकती हैं...'' इस बात को बात को साबित की हैं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एक विवाहिता ने, जिन्होंने महिला सम्मान के लिए न सिर्फ अफने ही पति और सगे भाई से लड़ी, बल्कि दोनों को जेल भी पहुंचाया. आरोपी है कि विवाहिता का पति काफी समय से एक युवती को परेशान कर रहे थे. उन्होंने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसी को दिखाकर ब्लैकमेल कर युवती का यौन शोषण करते थे.
विवाहिता और पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी पीड़िता से पैसे भी ऐंठते थे. पूरा मामला इरादतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि यहां हरिओम ने साले के साथ मिलकर गांव की एक युवती का अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद दोनों ने लड़की को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों पीड़िता से पैसे भी डिमांड करते थे. इसी बीच इसकी जानकारी आरोपी के पत्नी को लग गई, तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया.
दावा किया जा रहा है कि एक दिन आरोपी हरिओम की पत्नी पति का मोबाइल देख रही थी. इस दौरान उसकी नजर एक अश्लील वीडियो पर पड़ी. महिला ने जब उस वीडियो को खोलकर देखा तो उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई. फिर जब उसने पति के सामने विरोध जताया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. उन्होंने बताया कि पूरी वारदात में उसका भाई सुनील भी शामिल है, जिसके बाद महिला ने पति और भाई की करतूत उजागर करने की ठान ली.
महिला अपने मायके पहुंच गई और वीडियो सभी को दिखा दिया गया. जिसके बाद पीड़िता के घरवालों से संपर्क किया गया. महिला ने पीड़िता के परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि आरोपी हरिओम और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है.