हमें भरोसा है कि तानाशाही हारेगी और INDIA गठबंधन जीतेगी: गोपाल राय

Global Bharat 04 Jun 2024 10:17: AM 1 Mins
हमें भरोसा है कि तानाशाही हारेगी और INDIA गठबंधन जीतेगी: गोपाल राय

आज की मतगणना पर बात करते हुए दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि ''हमें भरोसा है कि तानाशाही हारेगी और INDIA गठबंधन जीतेगी और इस देश में तानाशाही के खात्मे की शुरुआत होगी. 

एक दिन पहले गोपाल राय ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल बाहर आएं थे, और इस तानाशाही के खिलाफ अपने अभियान को पूरे देश में चलाया. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है की 4 तारीख के बाद तानाशाही का खात्मा होने जा रहा है, जल्द ही वे बाहर आएंगे.

जेल जाने से पहले केजरीवाल की रिपोर्ट सबमिट कर दी गई है. एग्जिट पोल पर पूरा देश सवाल खड़ा कर रहा है. इस बार दो एग्जिट पोल है. एक जनता का एग्जिट पोल है, जो तानाशाही की विदाई कर रहा है और एक सरकारी एग्जिट पोल जो दोबारा सरकार बनाने के लिए घोषित हुआ है.

Recent News