"कहीं राम मंदिर चढ़ावा जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी..." अखिलेश का तीखा तंज! 

Amanat Ansari 21 Jun 2026 03:29: PM 1 Mins

अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच कर रही SIT पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कहीं जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कहीं जांच रिपोर्ट न हो जाए चोरी... फिर कहेंगे 15 दिन और इंतजार कर लो. दिन इसलिए बढ़ा रहे हैं, क्योंकि सबूत ठिकाने लगा रहे हैं."

मामला क्या है?

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित करोड़ों रुपये के चढ़ावे के गबन के आरोप लगे थे. ट्रस्ट की शिकायत पर योगी सरकार ने तीन सदस्यीय SIT गठित की है. SIT ने जांच शुरू कर दी है और राम मंदिर पहुंचकर चंपत राय समेत कई अधिकारियों से पूछताछ भी की जा चुकी है.  अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मामले में बड़े लोगों के नाम शामिल हैं, इसलिए सरकार चुप्पी साधे हुए है.

VHP का पलटवार

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने अखिलेश पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश को राम से कोई सहानुभूति नहीं है, वे सिर्फ चुनावी हथियार बना रहे हैं. अगर सबूत हैं तो SIT के सामने पेश करें, वरना यह सिर्फ दिखावा है.

Ayodhya Ram Mandir donation scam SIT investigation Akhilesh Yadav

Recent News