PM मोदी का छात्रों के लिए अनोखा जज्बा! NEET परीक्षा के कारण 45 मिनट एयरपोर्ट पर किया इंतजार

Amanat Ansari 21 Jun 2026 04:30: PM 1 Mins
PM मोदी का छात्रों के लिए अनोखा जज्बा! NEET परीक्षा के कारण 45 मिनट एयरपोर्ट पर किया इंतजार

नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक संवेदनशील पहल सुर्खियों में है. बंगाल दौरे से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद पीएम मोदी ने परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की ट्रैफिक असुविधा न हो, इसके लिए 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर इंतजार किया. दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए रवाना हुए. परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी.

पीएम का यह संवेदनशील फैसला

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक जाम से बचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया. उनका यह इंतजार छात्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, खासकर उस समय जब NEET पेपर लीक विवाद के बाद यह री-एग्जाम हो रही है.

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की खास बातें

  • इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया (कुल 3 घंटे 15 मिनट).
  • देशभर में 551 शहरों के 5,440 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई.
  • अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था: 1.38 लाख CCTV, 51 हजार से ज्यादा जामर और भारी पुलिस-ड्रोन तैनाती.

लगभग 23 लाख छात्र इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें MBBS, BDS समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश मिलेगा.
पीएम मोदी का यह संदेश छात्रों, अभिभावकों और पूरे देश में सराहा जा रहा है. 

PM Modi Neet PM Modi News Narendra Modi Delhi Airport Pm Modi NEET 2026

Recent News