पिता बागी, लेकिन बेटी वफादार! संजय दीना पाटिल की बेटी पहुंची मातोश्री, उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

Amanat Ansari 22 Jun 2026 01:38: AM 1 Mins
पिता बागी, लेकिन बेटी वफादार! संजय दीना पाटिल की बेटी पहुंची मातोश्री, उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

मुंबई: शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच एक भावुक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटना सामने आई है. बागी सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजुल पाटिल रविवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचीं और उनसे मुलाकात की. राजुल ने स्पष्ट संदेश दिया, "पिता बागी हो सकते हैं, लेकिन मैं उद्धव ठाकरे के साथ वफादार हूं."

मातोश्री में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से मुलाकात के बाद राजुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं उद्धव साहेब और आदित्य साहेब से मिलने आई थी. मैंने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है. मैं पार्टी में ही हूं और उनके साथ हूं. मैं अपना काम निष्ठा और ईमानदारी से करूंगी.'' उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर में हर सदस्य व्यक्तिगत फैसला लेने की स्वतंत्रता रखता है. पिता अपना फैसला लेंगे, लेकिन वह अपना निर्णय ले चुकी हैं.

क्यों है यह मुलाकात महत्वपूर्ण?

शिवसेना (UBT) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में जाने की तैयारी में हैं, जिसमें संजय दीना पाटिल भी शामिल हैं. ऐसे में राजुल का मातोश्री जाना उद्धव ठाकरे के लिए राहत भरा संकेत माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे जल्द ही बागी सांसदों के क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं. इस पृष्ठभूमि में यह मुलाकात काफी अहम है.

Maharashtra Sanjay Dina Patil Daughter Rajool Patil reaches Matoshree

Recent News