राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के आरोपियों ने उगले राज- रिश्तेदारों के खातों में भेजते थे पैसे

Amanat Ansari 09 Jul 2026 05:49: PM 1 Mins
राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के आरोपियों ने उगले राज- रिश्तेदारों के खातों में भेजते थे पैसे

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. कस्टडी रिमांड पर पूछताछ के दौरान तीनों मुख्य आरोपियों ने कई राज उगल दिए हैं. अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि चोरी की रकम को अपने खातों में सीधे जमा न करके वे रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे. कुछ समय बाद अलग-अलग छोटे ट्रांजेक्शन के जरिए वह रकम वापस अपने खातों में ले लिया करते थे.

पूछताछ में क्या-क्या खुलासा हुआ?

  • पुलिस ने आरोपियों को गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज दिखाई, जिसमें वे कैश छिपाते नजर आ रहे थे.
  • आरोपियों को पता था कि सीसीटीवी कैमरे कहां लगे हैं, इसलिए वे शातिर तरीके से कैमरों से बचकर हेराफेरी करते थे.
  • कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 40 घंटे की कस्टडी रिमांड दी है, जिसमें पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

साइबर पुलिस और एसआईटी टीम आरोपियों के पैतृक इलाके इनायत नगर बाजार में सक्रिय है. अनुकल्प मिश्रा के सगे चाचा समेत कई दुकानदारों और व्यवसायियों से पूछताछ की जा रही है. एक कैरीबैग फैक्टरी पर भी छापेमारी की खबर है. यह पूरा मामला राम मंदिर ट्रस्ट और भक्तों की आस्था से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील है. पुलिस आगे और खुलासों की उम्मीद कर रही है.

Ayodhya Ram Mandir Ram Mandir offerings Ayodhya News Ayodhya police

Recent News