नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सफल आंदोलन के बाद अब E20 जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पेट्रोल में एथनॉल (E20) मिलावट के खिलाफ बनी यह पार्टी तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग कर रही है.
मुख्य मांगे क्या है?
E20 जनता पार्टी और दिल्ली टैक्सी-ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने 4 अगस्त को जंतर मंतर से संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. देशभर में भी विरोध प्रदर्शन होंगे. एक्स पर 48 हजार और इंस्टाग्राम पर 1.77 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ पार्टी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. CJP की तरह E20 पार्टी भी आम नागरिकों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है.