शौहर को बोलती थी बूढ़ा, मौका मिलते ही लाखों के गहने-नकदी और 18 महीने के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

Global Bharat 01 May 2024 09:28: PM 1 Mins
शौहर को बोलती थी बूढ़ा, मौका मिलते ही लाखों के गहने-नकदी और 18 महीने के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के 2 साल बाद ही एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं महिला ने घर से नकदी, गहने और 18 महीने के बेटे को भी साथ ले गई है. बताया जा रहा है कि दोनों मुस्लिम समुदाय से आते हैं. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महिला के शौहर ने बताया कि जब उसने एक लड़के को किसी काम से घर भेजा तो, उस लड़के ने बताया कि घर में ताला लगा हुआ है. वहीं पीड़ित पति ने घर जाकर देखा तो मामले का खुलासा हुआ. शौहर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी हमेशा उसे बूढ़ा बोलकर ताना मारती थी.

वहीं बीवी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद उसके शौहर ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस के सामने पीड़ित पति ने बताया कि जब उसने घर का ताला तोड़कर देखा तो, घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान, लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के गहने गायब मिले.

पीड़ित शौहर ने बताया कि मुझे लोगों से जानकारी मिली कि मेरी अनुपस्थिति में लगभग 3 महीने से उसके पत्नी का प्रेमी दिन में घर पर आया करता था, जबकि बीवी ने पड़ोसियों को उसे अपना भाई बता रखा था. उन्होंने कहा कि निकाह यानी शादी के समय भी उसके पत्नी का कथित भाई भी आ रखा था, जिसके साथ वह भाग गई है.

Recent News