10 pictures of Ayesha Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल आयशा शर्मा अपनी फिटनेस और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. आयशा का अबतक का फिल्मी करियर शानदार रहा है. 2018 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस हमेशा इंटरनेट पर सनसनी बनीं रहती हैं.

आयशा ने स्ट्रैपलेस व्हाइट बिकिनी टॉप और बेज शॉर्ट्स में तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

एक तस्वीर में वह बारिश का लुत्फ उठाती दिखीं, उनकी मुस्कान और चमकता चेहरा फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप के साथ हाई-स्लिट स्कर्ट और ट्रेंडी नेकलेस में आयशा का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बनता है. ब्राउन न्यूड लिपस्टिक और खुले बालों ने उनके लुक को और शानदार बनाया.

जिम की तस्वीरों में आयशा ने अपनी टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट की, जिसने फैंस को उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण का कायल बना दिया.

अलग-अलग अंदाज में साझा की गई तस्वीरों में आयशा के एक्सप्रेशन, पोज और स्टाइल स्टेटमेंट हर बार की तरह लाजवाब हैं.

आयशा शर्मा की ये तस्वीरें न केवल उनकी खूबसूरती बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्टाइल को भी दर्शाती हैं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.