अखिलेश का नाम किसने रखा टीपू, मिलिट्री स्कूल में दिया डिंपल को दिल, 53वें जन्मदिन पर योगी ने अलग अंदाज में दी बधाई

Abhishek Chaturvedi 01 Jul 2026 11:24: AM 1 Mins
अखिलेश का नाम किसने रखा टीपू, मिलिट्री स्कूल में दिया डिंपल को दिल, 53वें जन्मदिन पर योगी ने अलग अंदाज में दी बधाई

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आज 53वां जन्मदिन है, 1 जुलाई की तारीख सपा कार्यकर्ताओं के लिए यूपी में जश्न की तरह होता है, मुरादाबाद में सपा सांसद रुचि वीरा ने जहां 53 फीट का साइकिल वाला केक काटा तो वहीं सपा सांसद अनुराग भदौरिया ने 53 पुशअप्स लगाकर अनोखे अंदाज में बधाई दी. पर क्या आप जानते हैं अखिलेश यादव को आखिर टीपू नाम दिया किसने, मिलिट्री स्कूल से शुरू हुई उनकी प्यार की कहानी सैफई में कैसे मुश्किल दौर से गुजरने लगी थी.

बात उन दिनों की है, जब अखिलेश यादव बच्चे हुआ करते थे, मुलायम सिंह यादव के एक दोस्त जो सैफई के प्रधान थे, उन्होंने मैसूर के सुल्तान के नाम पर प्यार से इनका नाम टीपू रख दिया था, जिसके बाद इन्हें टीपू नाम से ही बुलाया जाने लगा, और उसके बाद जब स्कूल में इनका एडमिशन हुआ तो नाम अखिलेश रखा गया.

राजस्थान के मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई के दौरान अखिलेश काफी तेजतर्रार हुआ करते थे, कहा जाता है जब इनकी उम्र महज 21 साल थी, तब एक कॉमन फ्रेंड के जरिए वो 17 साल की डिंपल रावत से मुलाकात करते हैं, दोनों एक दूसरे को पहली नजर में ही दिल दे बैठते हैं, बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि अखिलेश जब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए जाते हैं, तो वहां से डिंपल को खत लिखा करते थे, ऐसा कहा जाता है. लेकिन जब लौटे तो पिता मुलायम सिंह यादव उनके रिश्ते को शादी का रूप देने के पक्ष में नहीं थे, क्योंकि दोनों की जाति अलग-अलग थी, आखिर में अमर सिंह बातचीत आगे बढ़ाते हैं, मुलायम सिंह को मनाते हैं और 24 नवंबर 1999 को दोनों की शादी हो जाती है...आज इनके तीन बच्चे हैं, डिंपल की सादगी की चर्चा खूब होती है.

पक्ष से लेकर विपक्ष तक इन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लेकर ओपी राजभर तक ने अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो लिखा, उसकी चर्चा अब खूब हो रही है, सीएम योगी ने लिखा प्रभु श्रीराम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है...

Recent News