लखनऊ: दिल्ली में बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की अहम बैठक में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR मुद्दे पर रणनीति तय की जानी थी. अखिलेश की अनुपस्थिति के बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी.
बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश के बिना सब सूना है.” उन्होंने यूपी में अखिलेश की पार्टी के बिना कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाया. यह बयान ऐसे समय आया जब अखिलेश बैठक से दूर रहे और उनकी जगह सपा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. आधिकारिक तौर पर अखिलेश राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त बताए गए.
बाद में अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजभूषण सिंह से अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी के विकास और किसानों की समृद्धि के मुद्दे पर सब एक हैं. इस बयान ने सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे और गठबंधन की भविष्य की रणनीति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं.