पिता बीजेपी समर्थित सांसद, बेटा सपा के टिकट पर! नथवानी परिवार की सियासी कहानी ने चौंकाया, जाने इनसाइड कहानी

Global Bharat 30 Sep 2026 06:13 PM 1 Mins
पिता बीजेपी समर्थित सांसद, बेटा सपा के टिकट पर! नथवानी परिवार की सियासी कहानी ने चौंकाया, जाने इनसाइड कहानी

लखनऊ : अखिलेश यादव ने राज्यसभा के लिए धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाकर सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. समाजवादी पार्टी ने धनराज नथवानी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया. धनराज ने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन भी दाखिल किया.

धनराज नथवानी की पहचान सिर्फ एक कारोबारी के तौर पर नहीं है. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और कंपनी के जमनगर तथा वडोदरा मैन्युफैक्चरिंग डिविजन समेत गुजरात में रिलायंस के कई महत्वपूर्ण कामकाज से जुड़े हैं. वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं. इसके अलावा धनराज गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. 

धनराज के पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर-कॉरपोरेट अफेयर्स हैं और मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं. परिमल नथवानी 2008 से राज्यसभा में हैं. वह पहले झारखंड से निर्दलीय सांसद रहे, 2014 में भी बीजेपी और आजसू के समर्थन से दोबारा चुने गए. 2020 में वह आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचे और 2026 में झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे. इस बार उनके चुनाव को एनडीए का समर्थन प्राप्त था.

यानी नथवानी परिवार की सियासी कहानी में अलग-अलग दलों से जुड़ाव रहा है. पिता परिमल नथवानी को जहां इस बार एनडीए का समर्थन मिला, वहीं अब उनके बेटे धनराज नथवानी समाजवादी पार्टी के टिकट पर संसद के उच्च सदन में जाने की तैयारी में हैं.

अखिलेश यादव ने धनराज के चयन को नई पीढ़ी और कारोबारी जगत से जुड़ाव के संदर्भ में बताया है. अब नथवानी की उम्मीदवारी के साथ एसपी की राजनीति में कॉरपोरेट और उद्योग जगत से जुड़ा एक नया चेहरा चर्चा में है.

Akhilesh Yadav Dhanraj Nathwani Mukesh Ambani Samajwadi Party Rajya Sabha Election

Description of the author

Recent News